वसूली कार्य में निरंतर लापरवाही बरतना निगम के 6 कर्मियों को पड़ा भारी, निगमायुक्त का सख्त रुख, दो कर्मियों की रोकी वेतन वृद्धि, चार को दी चेतावनी

कटनी। वित्तीय वर्ष समाप्ति के मद्देनजर निगम के राजस्व वसूली कार्य में निरंतर लापरवाही बरतने तथा समीक्षा बैठक के दौरान दिए निर्देशों की अवहेलना करने के कृत्य को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने सख्त रुख अपनाते हुए 6 कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

निगमायुक्त ने इस लापरवाही पर जहां निगम के जहां दो सहायक राजस्व निरीक्षकों की वेतन वृद्धि तत्काल असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश जारी किया है। वही वार्ड क्रमांक 3 एवं 39 के वसूली कर्ता तथा वार्ड क्रमांक 4 एवं 43 के सहायक राजस्व निरीक्षकों को चेतावनी पत्र जारी किया है।

निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली निगम के विकास कार्यों की आधारशिला है, अतः इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। निगमायुक्त ने वसूली कार्य हेतु गठित दल के अधिकारी एवं कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप वसूली कार्य करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में भविष्य में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त का यह कदम निगम के राजस्व संग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *