खुशियों की सौगात लेकर आया प्रदेश का बजट, युवा भाजपा नेता कुशल मिश्र ने दी प्रतिक्रिया नहीं लगेगा कोई नया टैक्स

कटनी। मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया है। यह बजट खुशियों की सौगात लेकर आया है। खुशियों भरा बजट हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रस्तुत किया है। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा भाजपा नेता कुशल प्रकाश मिश्र ने कहा कि  बजट में 1 लाख 8 हजार 156 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए रखे गए हैं, जबकि 44.42 करोड़ रुपये का राजस्व आधिक्य दर्शाया गया है। प्रदेश में कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा और न ही किसी मौजूदा कर में वृद्धि की गई है। यह प्रदेश का पहला पूर्ण डिजिटल बजट है।

श्री मिश्र ने कहा कि शिक्षा और युवाओं पर फोकस करते हुए बजट में 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को टेट्रा पैक में दूध उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित है। शिक्षा विभाग के लिए 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। सरकार के द्वारा 294 सांदीपनी स्कूल स्थापित किए जाएंगे। 4 हजार सरदार पटेल कोचिंग सेंटर खोलने का लक्ष्य

एमबीबीएस की 2850 नई सीटें बढ़ाने की भी घोषणा की गई है।

बजट को लेकर खुशी जाहिर करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना में 1.25 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

महिला एवं नारी कल्याण योजनाओं के लिए कुल 1 लाख 27 हजार 555 करोड़ रुपये रखे गए हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 1,852 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।1 अप्रैल से तलाकशुदा बेटियों को भी परिवार पेंशन देने का प्रावधान लागू होगा।

कृषि क्षेत्र के लिए 1.15 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कुल मिलाकर बजट के जरिए 2026 में किसान, महिला, युवा और अधोसंरचना विकास पर संतुलित ध्यान देते हुए प्रदेश की आर्थिक वृद्धि को गति देने का प्रयास किया गया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *