महानगरों की तर्ज पर व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त चौपाटी का कराएं निर्माण, चौपाटी निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण करते हुए निगमायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

महानगरों की तर्ज पर व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त चौपाटी का कराएं निर्माण, चौपाटी निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण करते हुए निगमायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कटनी। किसी भी शहर की पहचान में स्थानीय चौपाटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चौपाटी का निर्माण बार-बार संभव नहीं होता, इसलिए इसके निर्माण में दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाया जाना आवश्यक है। चौपाटी को व्यवस्थित, सुविधायुक्त एवं नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाए तथा इसमें अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को भी समाहित कर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उक्त निर्देश नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने मंगलवार शाम निर्माणाधीन नवीन चौपाटी के स्थल निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री असित खरे, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, उपयंत्री संजय मिश्रा, सहित संविदाकार एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

निगमायुक्त श्रीमती परिहार ने चौपाटी निर्माण की ड्राइंग डिजाइन का अवलोकन करते हुए स्थल पर निर्मित कराई गई कुल संरचनाओं एवं चौपाटी के अन्य विकास कार्यो हेतु रिक्त स्थल पार्किंग स्थल, बैठक व्यवस्था आदि का स्थलीय निरीक्षण किया जाकर पार्किंग की व्यवस्था चौपाटी परिसर के बाहर समीप के अन्यत्र उचित स्थल पर करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि चौपाटी परिसर को इंदौर की छप्पन एवं जयपुर की चौपाटी की तर्ज पर अलग अलग सेक्शन वार सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाए। उन्होंने फूड स्टॉल्स की नियोजित व्यवस्था, बैठने की समुचित सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पार्किंग एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के साथ ही, चौपाटी को पारिवारिक एवं सुरक्षित वातावरण के साथ विकसित करने पर जोर दिया, जिससे नवीन चौपाटी नागरिकों के लिए एक आकर्षक एवं सुविधाजनक स्थल बन सके। निगमायुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान दीनदयाल रसोई ,रोटी कुटी एवं पूर्व स्थापित चौपाटी के रिक्त परिसर का निरीक्षण कर हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रस्तावित निर्माण कार्यो के स्थलों की जानकारी लेने तथा जिला चिकित्सालय, मुड़वारा स्टेशन, फारेस्टर प्लेग्राउण्ड सहित चैपाटी आनें वाले लोगों को वाहन खड़ा करनें की सुविधा के मद्देनजर मल्टी-लेवल पार्किंग हेतु क्षेत्र में उचित स्थल का चयन करनें के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post