बड़वारा पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते ट्रेक्टर-ट्राली को किया जप्त

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं  डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में ग्राम सुड्डी एवं रोहनिया में अवैध रुप से रेत परिवहन करते पाये जाने पर बड़वारा पुलिस ने दो ट्रेक्टर-ट्राली जप्त किए।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि आज 10 फरवरी को ग्राम सुड्डी मे पेट्रोलपंप के पास एक ट्रैक्टर मिला जिसमें रेत भरी थी, ट्रैक्टर ड्राईवर नीरज श्रीवास पिता मग्घूलाल श्रीवास उम्र 23 साल निवासी ग्राम बसाड़ी थाना बड़वार ने मौके पर ड्राइविंग लायशेंश एवं ट्रेक्टर ट्राली में भरी रेत के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जिसके कारण ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया। इसी प्रकार 9 फरवरी को गश्त के दौरान शाम 4। बजे ग्राम रोहनिया बस्ती मेन रोड के पास एक ट्रैक्टर मिला जिसमें रेत भरी थी, ट्रैक्टर ड्राईवर संजीत सिंह पता करन सिंह उम्र 27 साल निवासी ग्राम गणेशपुर थाना बड़वारा ने मौके पर ट्रैक्टर ट्राली में भरी रेत के दस्तावेज पेश नहीं किए। पकड़े गए ट्रैक्टर में  B 275 लिखा है जिसमें आगे पीछे रजि. न.  नहीं लिखा था। ट्राली के पीछे गणेश विश्वकर्मा लिखा हुआ है। बगल में पटेल कृषि फार्म लिखा है। रेत से भरा ट्रेक्टर एवं ट्राली सुरक्षार्थ थाने में खड़ा किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, सउनि रामनाथ साकेत, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक गौरीशंकर सिंह की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *