महिला से 2.85 लाख की ऑनलाइन ठगी, दो अज्ञात विदेशी नंबरों से की गई ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला, इस तरह महिला को बनाया शिकार

Oplus_16908288

महिला से 2.85 लाख की ऑनलाइन ठगी, दो अज्ञात विदेशी नंबरों से की गई ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला, इस तरह महिला को बनाया शिकार

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीरबाबा बजरंग नगर में एक महिला के साथ लाखों रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने पीड़िता को झांसे में लेकर करीब 2.85 लाख रुपये की राशि पार कर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की नई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता प्रिया दुबे (38 वर्ष), निवासी पीरबाबा बजरंग नगर ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच अज्ञात मोबाइल धारकों ने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने उन्हें ऑनलाइन पेमेंट करने के बहाने अपने जाल में फंसाया और अलग-अलग किश्तों में कुल 2,85,000 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने रविवार, 1 फरवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर में दो अज्ञात मोबाइल नंबरों को आरोपी बनाया है। जिन नंबरों से धोखाधड़ी की गई वे नंबर यूनाइटेड किंगडम के बताए जा रहे हैं। जालसाजों ने +44 7395129445 एवं

+44 7848152334 के जरिए ठगी की घटना को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में ये नंबर विदेशी या वर्चुअल नंबर प्रतीत हो रहे हैं, जिनका उपयोग साइबर अपराधी अक्सर पहचान छुपाने के लिए करते हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟मेरी मर्जी!🌟 बच्चियों के कौशल बढ़ाने के नाम पर लाखों खर्च, केटरिंग की खाद्य सामग्री को प्रतियोगिता में शामिल कर जीती प्रतियोगिता, जिला शिक्षा केंद्र एवं छात्रावास अधीक्षक की मिलीभगत से शासन की मंशा को लगा पलीता

🌟मेरी मर्जी!🌟 छात्रवासीय बच्चियों के कौशल प्रदर्शन के नाम पर व्यावसायिक प्रदर्शन, व्यवसाई युवती को छात्रवासी बताकर दिया प्रथम पुरस्कार, विधायक, सीईओ, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य प्रतिष्ठित जनों की मौजूदगी में हुआ खेल, मुंह ताकती रहीं छात्रावासी बच्चियां