फिर बरामद हुई अवैध शराब की बड़ी खेप, स्विफ्ट कार से हो रही थी शराब तस्करी, माधवनगर पुलिस ने की कार्रवाई

Oplus_16908288

फिर बरामद हुई अवैध शराब की बड़ी खेप, स्विफ्ट कार से हो रही थी शराब तस्करी, माधवनगर पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी। माधवनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर हीरा ढाबा के पीछे से एक स्विफ्ट डिजायर कार पकड़ी है, जिसमें भारी मात्रा में देशी मसाला शराब ले जाई जा रही थी। यह पहला अवसर नहीं है जब माधव नगर पुलिस ने बड़े पैमाने पर शराब तस्करी करते हुए वाहन पकड़ा हो, इसके पहले भी हाईवे में शराब पकड़ी जा चुकी है, लेकिन शराब किसकी थी और कहां जा रही थी उसका खुलासा आज तक नहीं हुआ।

पुलिस के मुताबिक गत 1 फरवरी 2026 की रात लगभग 08:40 बजे, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुलवारा स्थित हीरा ढाबा के पीछे अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने एक सिल्वर ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 21 CB 2116 को रोका। तलाशी लेने पर कार के अंदर खाखी रंग के 24 कार्टून बरामद हुए। इन कार्टूनों में कुल 1200 पाव देशी मसाला शराब प्रत्येक पाव 180 एमएल भरी हुई थी। जब्त की शराब की कीमत कुल 1 लाख 44 हजार की बताई जा रही है। इसके अलावा स्विफ्ट डिजायर कार की कीमत लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने कार चालक अंकुश राठौर और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब कहाँ से लाई जा रही थी और इसे कहाँ खपाने की तैयारी थी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post