संविधान दिवस पर भीमआर्मी ने निकाली रैली, हाथों मे संविधान लेकर ली शपथ
कटनी। भारत का संविधान अपनाने के उपलक्ष्य में पूरे देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया था जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ था। बुधवार 26 नवम्बर को जिले मे संविधान दिवस के मौके पर रैली का आयोजन भीमआर्मी एवं अन्य संगठनों के द्वारा किया गया। मुख्य रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता एकत्रित हुए जिन्होंने रैली के पूर्व संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया एवं संविधान की रक्षा करने शपथ दिलाई गई। उसके बाद रैली की शुरुआत स्टेशन चौराहे से सुभास चौक, गाँधी द्वार, मिशन चौक से होकर कचहरी चौराहे पहुंची जहाँ कार्यकर्ताओ ने बड़ी गर्मजोशी के साथ संविधान दिवस पर संविधान के शिल्पकार डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के द्वारा संविधान मे देश के प्रत्येक नागरिक को सामान हक अधिकार दिये जाने की बात बताई। कार्यकर्त्ताओ ने अपने सम्बोधन मे यह भी बताया कि
संविधान हमें मौलिक कर्तव्य भी सिखाता है, जिनका पालन करना हर किसी को ज़रूरी है। यह दिन हमें लोकतंत्र और एकता के मूल्यों को समझने की प्रेरणा भी देता है। संविधान के लागू होने की याद में हम हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं। संविधान दिवस का मुख्य उद्देश्य सभी नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान बढ़ाना है। इस दौरान जिला अध्यक्ष चंद्रभान बौद्ध, संदीप चौधरी, राम सूर्यवंशी, जय सूर्यवंशी, नागेंद्र अहिरवार, साजन दास, सुरेश कोल, विजय चौधरी, अनिमेष पटेल, पूरन सिंह परस्ते, सरमन चौधरी,सुनील चौधरी,अजय कुमार, अमित वर्मा, किशन चौधरी, विपुल चौधरी,राकेश दीवान, अतुल चौधरी, जीतू बौद्ध, लकी पटेल, दस्सी चौधरी सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।








