जनसंतुष्टि पर आधारित थानों की रैंकिंग में कुठला शीर्ष पर, एक बार फिर अजाक थाना रहा सबसे पीछे, एसपी लगातार कर रहे कामकाज की मॉनिटरिंग

जनसंतुष्टि पर आधारित थानों की रैंकिंग में कुठला शीर्ष पर, एक बार फिर अजाक थाना रहा सबसे पीछे, एसपी लगातार कर रहे कामकाज की मॉनिटरिंग

कटनी। कटनी पुलिस की कार्यशैली में सुधार लाने एवं जनसेवा में गुणवत्ता एवं पुलिसिंग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा अभिनव पहल की जा रही है, जिसके अंतर्गत थानों की कार्यशैली को लेकर प्रति माह रैंकिंग के आधार पर गुणवत्ता का परीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत माह अगस्त 2025 के लिए जिले के समस्त थानों की जनसंतुष्टि आधारित रैंकिंग जारी की गई। यह रैंकिंग थानों में आने वाले आगंतुकों, फरियादियों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है, जो कि आगंतुक रजिस्टर में दर्ज टिप्पणियों एवं डिजिटल स्कैनर द्वारा प्राप्त ऑनलाइन फीडबैक के माध्यम से संकलित की गई है।
इस तरह हुआ मूल्यांकन
पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा के द्वारा थानों के कामकाज पर नजर रखने के लिए रैंकिंग कराई जा रही है। इसके तहत आगंतुकों से व्यवहार एवं संवाद का स्तर, समस्याओं की गंभीरता से सुनवाई, समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई, थाने के परिसर की साफ-सफाई एवं अनुशासन, फीडबैक की प्रमाणिकता हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा क्रॉस कॉलिंग को जांचा जा रहा है।
ये थाने रहे शीर्ष पर
अगस्त माह के दौरान कामकाज को लेकर की गई समीक्षा के क्रम में सर्वश्रेष्ठ थाने का खिताब कुठला थाने को मिला है। यहां पर आगंतुक 92, फीडबैक 42 और संतुष्टि 81.6% दर्ज की गई। इसके अलावा दूसरे नंबर पर बड़वारा तो तीसरे नंबर पर एनकेजे थाने का बेहतर कामकाज और व्यवहार रहा।
ये रहे फिसड्डी
अगस्त माह को लेकर जारी की गई रैंकिंग में सबसे कम रैंकिंग पाने वाले थानों में ढीमरखेड़ा, रीठी और सबसे अंतिम अजाक थाने का कामकाज रहा। पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थानों के प्रभारी अधिकारियों को बधाई दी गई है तथा अन्य थानों को नागरिक संतुष्टि में सुधार हेतु निरंतर प्रयास करने के स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए हैं। यह पहल न केवल पुलिस-जन विश्वास को मजबूत करती है, बल्कि थानों में संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गैंबलरों का जाल🌟 करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट बेनकाब, कर्मचारी के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर करोड़ों का खेल, कपड़ा व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार, कटनी से कांकेर तक फैला था सट्टा नेटवर्क