????चौकस निगाहें???? गुंडे बदमाशों पर करें कठोर कार्रवाई, फरार आरोपियों को करें शीघ्र गिरफ्तार, थाना प्रभारियों को एसडीओपी स्लीमनाबाद ने दिए निर्देश, अपराधों की हुई समीक्षा

????चौकस निगाहें????

गुंडे बदमाशों पर करें कठोर कार्रवाई, फरार आरोपियों को करें शीघ्र गिरफ्तार, थाना प्रभारियों को एसडीओपी स्लीमनाबाद ने दिए निर्देश, अपराधों की हुई समीक्षा

Oplus_131072

कटनी। स्लिमनाबाद अनुभाग क्षेत्र में लंबित अपराधों का त्वरित निराकरण करवाने एवं गुंडे बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश आज अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर ने अपराध समीक्षा बैठक के दौरान अनुभाग के सभी थाना प्रभारियों को दिए।

आज 29 नवंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय अभिजीत कुमार रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग स्लीमनाबाद के कार्यालय में एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर द्वारा पर्यवेक्षण अंतर्गत आने वाले पुलिस थानों  के थाना प्रभारियों की मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें लंबित अपराधों एवं अकाल मृत्यु से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, गुंडे एवं निगरानी बदमाशों पर कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने, लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने, फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, संपत्ति संबंधी अपराधों की घटनाओं को रोकने एवं चोरी की घटनाओं का पता लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने, अवैध गतिविधियों जुआं, सट्टा, अवैध शराब बिक्री, रेत चोरी, अवैध परिवहन इत्यादि पर कठोर कार्रवाई करने, चोरी संबंधी घटनाओं को रोकने हेतु रात्रि गश्त गंभीरतापूर्वक करने, क्षेत्र में आए संदिग्ध लोगों और उनके डेरों को चेक करने, तथा सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का गंभीरता पूर्वक एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए।

एसडीओपी द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को यह भी निर्देश दिया गया कि थाना प्रभारी मुखबिर तंत्र मजबूत करे और गंभीरता पूर्वक अवैध गतिविधियों का पता लगाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post