????बेचारी पुलिस????
मंडल अध्यक्ष ने हंगामा मचाया एफआईआर कर दी अन्य लोगों के खिलाफ!, दबाव में हुई एफआईआर?, मामला कोतवाली में युवा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा किए गए गाली गलौज का

कटनी। क्या पुलिस इतनी बेचारी हो चली है कि वह प्रत्यक्ष घटना की ठीक-ठाक एफ आई आर भी दर्ज नहीं कर पा रही। जहां गत दिवस घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद जब कोतवाली थाना परिसर में हुई पुलिस कर्मियों से गाली गलौज का मामला मीडिया की सुर्खियां बनी तब कहीं जाकर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की गई और जब एफआईआर दर्ज की गई तो वीडियो में दिख रहे गाली गलौज करते हुए मंडल अध्यक्ष पर मामला दर्ज ही नहीं किया गया। मंडल अध्यक्ष को छोड़ अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर खाना पूर्ती कर ली गई। पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही अपने आप में कार्यवाही के पीछे राजनैतिक दबाव की कहानी बयां करता है। यदि इसी तरह दबाव में आकर पुलिस सच्चे मामलों में भी गोलमोल कार्यवाही करने लगेगी तो फिर आम इंसान न्याय और सुरक्षा की उम्मीद लगाए भी तो किससे। यहां तो पुलिस खुद अपना दामन बचा पाने और सुरक्षा कर पाने में सक्षम नहीं दिखाई दे रही।

यह था मामला
बुधवार की रात नशे की हालत में गर्ग चौराहे पर देर रात खड़े कुछ लोगों को जब पुलिस कानून व्यवस्था के मद्दे नजर कोतवाली लेकर आई तो वहां पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने गाली गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। युवा मोर्चा के पदाधिकारी पुलिस से ही उलझ गए और गाली गलौज करते हुए जमकर बवाल काटा। घटना के 24 घंटे बाद जब यह खबर मीडिया की सूचना बनी तब कहीं जाकर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

यह हुई एफआईआर
कोतवाली पुलिस ने 7 नवंबर को नाईट आफिसर ड्युटी दौरान आरक्षक अनिल गौतम की शिकायत पर अविरल शुक्ला, शुभ सोनी एवं अन्य दो लड़कों के खिलाफ थाने में आकर गाली गलौच करने के संबंध में धारा 296, 3 (5) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना मे लिया है। एफआईआर में उल्लेख है की प्रार्थी आरक्षक क्रमाक 377 अनिल गौतम थाना कोतवाली कटनी मे पदस्थ होकर कार्यरत है। 06.11.24 को रात्रि 22.00 से 10 बजे थाना हाजरी ड्युटी लगी थी। ड्युटी के दौरान दिनांक 07.11.24 की रात्री करीबन 01.00 बजे कुछ लोग थाना परिसर में आकर काफी तेज तेज माँ बहन की गालियाँ दे रहे थे। बाहर जाकर देखा तो अविरल शुक्ला, शुभ सोनी एवं अन्य दो लडके जिन्हे मै नही जानता हूं काफी जोर जोर से मां बहन की गाली दे रहे थे। बोल रहे थे कि हम रात्रि मे ऐसे ही घुमेगे। मेरे द्वारा समझाइस दी गई फिर भी नही माने। इसके बाद मैने नाईट चैक गस्त अधिकारी प्र आर 36 नीरज तिवारी को वायरलेंस सेंट द्वारा बुलाया। कुछ समय उपरांत सेक्टर 01 अधिकारी उनि. गोपाल विश्वकर्मा, सेक्टर 02 अधिकारी उनि नीरज दुबे, एफआरव्ही 01, 18 चीता 01,02 थाना माधवनगर से चीता 05 चैक गस्त एन के जे. चैक गस्त कुठला भी आ गये थे। जिनके द्वारा समझाइस दी गई। इसके वाद भी काफी तेज से गाली गुप्तार करने लगे। घटना के समय एन आर एस विशाल रजक, प्रदीप सिंह उपस्थित थे। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पुलिस पर क्या-क्या और कैसे-कैसे गुजर रही है।