????गोलमाल???? नगर निगम की योजना क्र. 3 और 17 की जमीनों की अवैध खरीद-फरोस्त का मामला फिर चर्चा में, कार्रवाई के लिए कलेक्टर को सौंपा गया शिकायती पत्र, कार्रवाई की मांग

Oplus_131072

????गोलमाल????

नगर निगम की योजना क्र. 3 और 17 की जमीनों की अवैध खरीद-फरोस्त का मामला फिर चर्चा में, कार्रवाई के लिए कलेक्टर को सौंपा गया शिकायती पत्र, कार्रवाई की मांग

Oplus_131072

कटनी। नगर सुधार न्यास (वर्तमान नगर पालिक निगम) द्वारा पूर्व में आम जनता को रियायती दरों पर आवासीय एवं व्यावसायिक भु. खंड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर के मध्य बरगंवा में योजना क्र. (3) एवं (17) बनाई गई। इन योजनाओ में नगर निगम के अफसरों, राजस्व अमला, एवं भूमि स्वामी पैट्रिक रॉबर्ट डन द्वारा भु-माफियाओं की साठगाँठ से पूर्व से लेकर आज तक बड़ा खेल होता चला आ रहा है। इसी मामले को उजागर करते हुए एक शिकायती पत्र अधिवक्ता संजय पांडे ने कलेक्टर के नाम सौंपा है।

Oplus_131072

शिकायती पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि तत्कालीन नगर सुधार न्यांस कटनी द्वारा (नगर सुधार न्यांस अधिनियम 1960 की धारा 48 के तहत) ग्राम बरगवा जिला कटनी के खसरा न. 211/2 रकवा 3.405 हेक्टेयर, खसरा न. 209/5 रकवा 0.263 है। खसरा न. 209/4 रकवा 0.312 है। खसरा क्र 210/1 रकवा 2.359 है। कुल रकवा 6.339 हेक्टेयर का अधिग्रहण किया गया। उक्त भूमि का भौतिक आधिपत्य भी नगर सुधार न्यांस कटनी द्वारा तत्कालीन भुमिस्वामी M.R. डन वल्द T.C. डन से एवं श्रीमती C.M. मेकॉय W/OP.W. मेकॉय, श्रीमती D.L. डेनियल, एवं पैट्रिक रॉबर्ट डन S/O M.R. डन से 17/10/1987 को प्राप्त कर लिया था।

भु.अर्जन उपरान्त तत्कालीन नगर सुधार न्यास उक्त भुमि पर सड़क, नाली, पानी टंकी इत्यादि विकास कार्य कराये गए। एवं व्यवसायिक और आवसीय भुखंड का आवंटन शुरू कर दिया। तत्कालीन नगर सुधार न्यास द्वारा अपने आधिपत्य की बरगंवा स्थित खसरा क्र. 211/2 की भुमि जो की मुख्य मार्ग (पुराना कटनी जबलपुर) मार्ग से लगी हुई है। उसमे से भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को भुमि का आवटन किया गया जो की वर्तमान में नगर पालिक निगम की संपत्ति है। जिसका संपत्ति- कर जलकर, इत्यादि वर्तमान में नगर पालिक निगम (LIC) से लेता है। इसके अलावा पानी की टंकी, रोड, नाली इत्यादि भी उपरोक्त खसरे में बनाये गए। भुमि का आधिपत्य नगर सुधार न्यास को देने के उपरान्त भी भुस्वामी पैट्रिक रॉबर्ट डन द्वारा मुवाअजा राशि लेने से इनकार कर माननीय उच्चतम न्यायलय में नगर पालिक निगम के विरुद्ध मुकदमा दायर कर दिया गया। एवं तहसीलदार कटनी के यहाँ उपरोक्त खसरो के सीमांकन का आवेदन लगाया गया।

Oplus_131072

पैट्रिक रोबर्ट डन की उपस्थिति में उपरोक्त खसरो का सीमांकन 9/11/05 को राजस्व टीम द्वारा किया गया एवं पाया गया की भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का भवन पानी की टंकी, रोड, नाली इत्यादि उपरोक्त खसरे में बनाये गए है।

सवाल ये है कि ऐसी स्थित में उपरोक्त खसरो को वर्तमान नगर पालिक निगम द्वारा कैसे मुक्त किया जा सकता है। जिसका लीजरेंट, संपत्ति कर, जलकर, इत्यादि, नगर निगम लेता है। परंतु पैट्रिक रॉबर्ट डन द्वारा तत्वों को छुपाकर माननीय उच्चतम न्यालय को ग़लत जानकारी देकर बार बार भुमि का आधिपत्य वापस लेने की कोशिश करते है। एवं नगर निगम, पालिक निगम, राजस्व अधिकारियों, भु-माफियाओ से मिलकर बेशकीमती शासकीय भुमि का विक्रय कर शासन को करोड़ो रुपये का नुकसान पहुंचाया जा रहा।

शिकायती पत्र सौंपते हुए शिकायतकर्ता ने कहा कि नगर निगम व शासन को आर्थिक क्षति पहुचाने के लिए जिम्मेवार भ्रष्ट कर्मचारियों, अधिकारियो को चिन्हित कर नियमासार उचित कार्यवाही की जाए।

Recent Post

🌟बाबूजी का ख्वाब🌟 चकनाचूर हुआ बाबू जी का स्लम एरिया का ख्वाब, नगर निगम एवं राजस्व अधिकारियों की मिली भगत से हुआ पूरा खेल, पढ़े कैसे बनी गरीबों की जमीन विगढ़ विधायक के निज सचिव की प्रॉपर्टी