एसपी के नेतृत्व में कटनी पुलिस ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनाती

एसपी के नेतृत्व में कटनी पुलिस ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनाती

कटनी। होली और रमजान पर्व पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आज कटनी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कटनी पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजार एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने पैदल भ्रमण करते हुए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज अभी लिया।

होली एवं रमजान पर्व को देखते हुए शहर सहित पूरे जिले की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन इलाकों में पुलिस की विशेष निगाह रहेगी जहां पर अपराध होने की या फिर अवैध गतिविधियां संचालित होने की संभावना रहती है। सड़कों गली चौराहों में पुलिस टीमों की तैनाती के अलावा लगातार पुलिस के अधिकारी एवं पेट्रोलिंग टीमें भी जिले भर में भ्रमण करती रहेगी। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने जिलेवासियों से होली को सौहार्द, शांति एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की है।

प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।  नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post