सेंट पॉल स्कूल में यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, बच्चों को दी नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी

सेंट पॉल स्कूल में यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, बच्चों को दी नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी

कटनी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 15 से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत “नशे से दूरी है जरूरी” कार्यक्रम के तहत कटनी पुलिस के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी यातायात राहुल पांडे के नेतृत्व में सूबेदार सोनम उईके एवं यातायात स्टाफ द्वारा आज 18 जुलाई को सेंट पॉल स्कूल झिंझरी में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रश्नोत्तर के माध्यम से बच्चों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई। बच्चों द्वारा इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बच्चों द्वारा सही जबाव देने पर उन्हें पुष्पमाला पहना कर प्रोत्साहित किया गया। यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने कहा कि मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस लगातार नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। आज भी कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं उन्हें नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार के सदस्यों को भी नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟भ्रष्टाचार की इबारत🌟 खबर सामने आने के बाद डराने, धमकाने और मैनेजमेंट का दौर शुरू, अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की चौखट पर दस्तक, भ्रष्टाचार की परतें दबाने हो रहे प्रयास, आशाओं की आई शामत