सुरक्षा के प्रति महिलाओं को जागरूक करने यातायात पुलिस ने बसों और सार्वजनिक स्थानों में चिपकाए पोस्टर, यात्रा कर रही महिलाओं को दी सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी

सुरक्षा के प्रति महिलाओं को जागरूक करने यातायात पुलिस ने बसों और सार्वजनिक स्थानों में चिपकाए पोस्टर, यात्रा कर रही महिलाओं को दी सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी

कटनी। यात्रा के दौरान महिलाएं सुरक्षित माहौल का एहसास कर सकें और यदि उनके साथ कोई अप्रत्याशित घटना हो तो उस घटना से उन्हें कैसे निपटना है इसकी जानकारी देने के लिए यातायात पुलिस ने आज एक सार्थक पहल की। यातायात पुलिस के द्वारा आज बसों एवं सार्वजनिक स्थानों में जागरूकता से संबंधित पोस्टर चिपकाए गए एवं महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया।
बातचीत करते हुए यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने कहा कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा इस दिशा में सार्थक प्रयास करने के निर्देश प्रदान किए गए थे। निर्देशों के तहत आज यात्री बसों में महिलाओं की सुरक्षा संबंधी प्रावधानों से महिलाओं को अवगत कराया गया। बसों एवं सार्वजनिक स्थानों में पोस्टर चस्पा किए गए एवं महिलाओं को उनके अधिकार से अवगत कराया गया, साथ ही बस संचालकों को महिलाओं के सुरक्षा संबंधी प्रावधानों (बस में महिला सीटो का आरक्षण, बस चालक एवं परिचालक का निर्धारित वर्दी पहनने, पैनिक बटन, जीपीएस, सीसीटीवी इत्यादि) सुरक्षा उपकरणों को यात्री बसों में आवश्यक रूप से लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे के साथ बस आपरेटर एसोसिएशन अध्यक्ष शुभा प्रकाश मिश्र एवं यातायात थाने का स्टाफ और बस ऑपरेटर भी मौजूद रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟भ्रष्टाचार की इबारत🌟 खबर सामने आने के बाद डराने, धमकाने और मैनेजमेंट का दौर शुरू, अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की चौखट पर दस्तक, भ्रष्टाचार की परतें दबाने हो रहे प्रयास, आशाओं की आई शामत