बकरी चराने गए चरवाहे पर बाघ का हमला, 20 मिनट तक बाघ से जूझता रहा चरवाहा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Oplus_16777216

बकरी चराने गए चरवाहे पर बाघ का हमला, 20 मिनट तक बाघ से जूझता रहा चरवाहा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

कटनी। कटनी जिले की सीमा से सटे हुए शाहनगर वन परिक्षेत्र के हर्रई बोरी वन के पास बकरी चराने जंगल की ओर गया एक चरवाहा आज बाघ के हमले का शिकार हो गया। बाघ ने चरवाहे पर जब हमला किया तो चरवाहा भी उसे भिड़ गया। लगभग 20 मिनट तक चरवाहा बाघ से जान बचाने के लिए जूझता रहा। किसी तरह जान बचाने के बाद घायल चरवाहे को वन विभाग की टीम शासकीय जिला अस्पताल कटनी लेकर पहुंची जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बकरियों को लेकर जंगल गए रामचरण आदिवासी के ऊपर आज सुबह बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ से जान बचाने के लिए रामचरण बाघ से भिड़ गया।चरवाहे के संघर्ष करने के कारण बाघ भी कुछ देर बाद वहां से भाग गया। घायल चरवाहा किसी तरह ग्रामीणों के पास पहुंचा तब जाकर घटना की जानकारी वन विभाग को लगी। वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल चरवाहे को शासकीय जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟भ्रष्टाचार की इबारत🌟 खबर सामने आने के बाद डराने, धमकाने और मैनेजमेंट का दौर शुरू, अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की चौखट पर दस्तक, भ्रष्टाचार की परतें दबाने हो रहे प्रयास, आशाओं की आई शामत