महापौर ने मोहर्रम पर्व के मद्देनजर कर्बला शरीफ एवं दिलावर चौक मैदान का किया निरीक्षण, व्यवस्था चाक चौबंद रखने अधिकारियों को दिए निर्देश

महापौर ने मोहर्रम पर्व के मद्देनजर कर्बला शरीफ एवं दिलावर चौक मैदान का किया निरीक्षण, व्यवस्था चाक चौबंद रखने अधिकारियों को दिए निर्देश

Oplus_131072

कटनी। नगर में शुक्रवार से प्रारंभ होकर 7 जुलाई तक चलने वाले मुस्लिम समुदाय के मोहर्रम पर्व एवं आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में नगर निगम द्वारा की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा शनिवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें मदन मोहन चौबे वार्ड एवं गाटर घाट स्थित कर्बला शरीफ सहित मिशन चौक दिलावर मैदान पहुंचकर लिया।
इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष सिब्बू साहू, डाॅ रमेश सोनी, गोविंद चावला, एवं कपिल रजक सहित कमेटी के अध्यक्ष गुलाम जाफर, उपाध्यक्ष कादिर भाई मुन्ना भाई जान, मोहम्मद इफ्तिखार सहित सदस्यों अहमद कुरैशी, नाजू भाईजान, मोहसिन खान, इमरान फरीदी, महफूज खान, नवाब खान सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी रही।
महापौर श्रीमती सूरी द्वारा मदन मोहन चौबे वार्ड एवं गाटर घाट स्थित कर्बला शरीफ का कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निरीक्षण कर एप्रोच रोड को दुरुस्त करने सहित मदन मोहन चौबे वार्ड की घाट की सीढ़ियों का सुधार करानें, दोनों स्थलों में कुंड की व्यवस्था कराने व अन्य समस्त आवश्यक व्यवस्था को निर्धारित समय के पूर्व पूर्ण करानें के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा निरीक्षण के दौरान विभागीय  अधिकारी को अपने अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहकर व्यवस्थाओं पर स्वयं निगरानी रखने, नगर निगम द्वारा कर्बला शरीफ एवं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ-सफाई, प्रकाश एवं अतिरिक्त पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इसके पूर्व महापौर श्रीमती सूरी द्वारा मदन मोहन चौबे वार्ड स्थित कर्बला शरीफ में चादर पोशी कदम बोसी कर नगरवासियों के सुख समृद्धि सहित नगर विकास की कामना की गई।
दिलावर चौक  एवं जुलूस मार्ग का निरीक्षण
महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने कमेटी के सदस्यों के साथ मिशन चैक पहुंचकर दिलावर चौक  मैदान सहित जुलूस मार्ग, अखाडा स्थल, ताजिया मार्ग, गोल जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान मैदान की साफ- सफाई सहित आसपास के अतिक्रमण हटानें, जुलूस मार्ग में झूल रहे विद्युत के  तारों को व्यवस्थित करनें, पर्याप्त साफ-सफाई करवाने, मच्छरों पर नियंत्रण हेतु फॉगिंग मशीन से धुआं कराने, कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव, चूने की लाइनिंग समुचित प्रकाश व्यवस्था, पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था, एवं आवारा पशुओं को पकड़ने आदि के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। इस दौरान नगर निगम उपयंत्री संजय मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं मुस्लिम समुदाय के गणमान्य जनों की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟राम भरोसे🌟 राम भरोसे चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बचैया, दो दर्जन से अधिक गांव है निर्भर, अस्पताल है पर डॉक्टर नहीं, स्वास्थ्य सुविधाओं के बुरे हाल, ये है डबल इंजन वाली सरकार का विकास…

🌟तीस मार खां🌟 माधवनगर पुलिस के चार तीसमार खां, जुआं, सट्टा, शराब सब में इनकी पैठ, ऑनलाइन गैंबलरों से नातेदारी, पुराने तीरंदाजों के जाते ही सक्रिय हुई चौकड़ी, एस पी की मंशा को लगा रहे पलीता…