महापौर, निगमाध्यक्ष और निगमायुक्त ने नगर वासियों को दी होली पर्व की शुभकामनाएं, पर्यावरण संरक्षण के साथ रंगों का पर्व मनाने नागरिकों से की अपील
कटनी। नगर निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने नगरवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की है कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लाए तथा नगर में शांति, सद्भाव और भाईचारे की परंपरा और अधिक सुदृढ़ हो। महापौर, निगमाध्यक्ष तथा निगमायुक्त नें होलिका दहन करने वाली संस्थाओं एवं सभी नागरिकों से होलिका दहन के दौरान लकड़ी की जगह उपलों और गौकाष्ठ का प्रयोग करनें तथा होली खेलते समय पानी का मितव्ययता से प्रयोग करनें की अपील की है। उन्होने अपने संदेश में कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक पर्व है। इस अवसर पर रासायनिक रंगों के स्थान पर प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का उपयोग कर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें। नगर निगम प्रशासन नें नगरवासियों से अपील की है कि इस बार होली के उत्सव को नगर निगम की योजनाओं जैसे साफ-सफाई अभियान, नागरिकों की सुविधाओं हेतु कराये जा रहे नवीन निर्माण कार्यो की सुरक्षा एवं देखरेख के साथ समन्वयित रूप से मिल-जुलकर प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास के साथ मनाएं तथा जिले की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाएं।








