सावन के प्रथम सोमवार समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा तिवारी ने सीनियर अधिवक्ताओ का अंगवस्त्र एंव श्रीफल कलम भेंट कर किया सम्मान

सावन के प्रथम सोमवार समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा तिवारी ने सीनियर अधिवक्ताओ का अंगवस्त्र एंव श्रीफल कलम भेंट कर किया सम्मान

कटनी। विगत दिनो सम्पूर्ण भारत वर्ष मे बडे हर्षोल्लास के साथ मिलकर गुरू पूर्णिमा पावन पवित्र पर्व मनाया गया। इसी संदर्भ मे जिला अधिवक्ता संघ परिसर मे समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व मे पितृदेव तुल्य सीनियर अधिवक्ताओं का आत्मीय सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य मंचासीन अतिथि सीनियर अधिवक्ता दादा ओ पी निगम, वरिष्ठ सीनियर अधिवक्ता रामजी तिवारी, सीनियर अधिवक्ता राजकुमार बक्शी, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, उपाध्यक्ष संतु परौहा, कोषाध्यक्ष निर्मल दुबे, सचिव राजकुमार तिवारी, सीनियर अधिवक्ता विष्णु पटेल, सीनियर अधिवक्ता सावन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मांडवी पांडेय का स्वागत अधिवक्ता अंजूलता परौहा, धंनवती सिंह, अधिवक्ता वीणा नामदेव, अधिवक्ता रीनू पटेल द्वारा सभी अधिवक्ताओ का स्वागत रोली तिलक व बैंच लगाकर किया गया। आयोजित कार्यक्रम मे अधिवक्ता ओ पी शर्मा, अधिवक्ता कैलाश कुशवाहा, अधिवक्ता अरूण कुमार शुक्ला, मीडिया प्रभारी अधिवक्ता विकास कनौजिया, एड0 अनुपंम पाठक, एड0 मोहन निषाद, एड0 अरविंद पांडेय, एड0 उमाकांत मौर्य, एड0 उमाकांत पटेल सहित अन्य की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟भ्रष्टाचार की इबारत🌟 खबर सामने आने के बाद डराने, धमकाने और मैनेजमेंट का दौर शुरू, अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की चौखट पर दस्तक, भ्रष्टाचार की परतें दबाने हो रहे प्रयास, आशाओं की आई शामत