नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत कटनी पुलिस लोगों को दिला रही नशामुक्ति संकल्प, हर गांव, हर चौपाल तक जलाई जा रही जागरूकता की अलख

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत कटनी पुलिस लोगों को दिला रही नशामुक्ति संकल्प, हर गांव, हर चौपाल तक जलाई जा रही जागरूकता की अलख

कटनी। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 से 30 जुलाई 2025 तक विशेष नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” के तहत *कटनी जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
आयोजनों की कड़ी में गत 20 जुलाई 2025 को थाना रंगनाथ नगर के द्वारा मुड़वारा स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों एवं आमजन को नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक किया गया।इसी तरह निवार चौकी पुलिस ने ग्राम पंचायत बिछुआ के साप्ताहिक हाट-बाजार में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। बड़वारा पुलिस ने साप्ताहिक बाजार बचैया में आयोजित कार्यक्रम में करीब 300 ग्रामीण, व्यापारी एवं 2 निगरानी बदमाशों ने भाग लिया। सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। स्लीमनाबाद पुलिस ने बस स्टैंड स्लीमनाबाद एवं ग्राम भूला बाजार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया द्वारा नशे के आर्थिक, शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर संवाद किया गया।
इस दौरान पंपलेट वितरण, मानव श्रृंखला, शपथ ग्रहण एवं प्रेरणादायक वीडियो प्रदर्शन जैसे सशक्त माध्यमों से जनमानस को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में 100 से 150 नागरिकों की उपस्थिति दर्ज की गई। ग्राम देवरी हटाई थाना बडवारा में नागरिकों के साथ जनसंवाद एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कटनी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे इस अभियान में सहभागी बनें एवं अपने आसपास नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟भ्रष्टाचार की इबारत🌟 खबर सामने आने के बाद डराने, धमकाने और मैनेजमेंट का दौर शुरू, अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की चौखट पर दस्तक, भ्रष्टाचार की परतें दबाने हो रहे प्रयास, आशाओं की आई शामत