गाटरघाट मैदान में चाकूबाजी करने वाले आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में, भेजे गए जेल

गाटरघाट मैदान में चाकूबाजी करने वाले आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में, भेजे गए जेल

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देशों के पालन में, कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गाटरघाट मैदान में चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि विगत 8 फरवरी 2026 को गाटरघाट स्थित खाली मैदान के पास मदन मोहन चौबे वार्ड निवासी शुभांशु तिवारी के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकूबाजी की घटना घटित हुई थी। इस हिंसक घटना को गंभीरता से लेते टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चाकूबाजी करने वाले अनमोल चौहान पिता राजाराम चौहान उम्र 18 वर्ष निवासी मरही माता मंदिर के पासकोतवाली, लकी उर्फ पीयूष पाल पिता एलीसा पाल उम्र 18 वर्ष निवासी मरही माता मंदिर के पास कोतवाली को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है। भविष्य में अपराध की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा बताया गया कि  पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में क्षेत्र के गुंडे-बदमाशों और अपराधिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। यदि प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के बाद भी कोई व्यक्ति अपराध में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post