एसपी स्टेनो रामशरण महोबिया का रीवा तबादल

एसपी स्टेनो रामशरण महोबिया का रीवा तबादल

कटनी। पुलिस मुख्यालय के द्धारा आज जारी एक तबादला सूची में पुलिस अधीक्षक कटनी के स्टेनों कार्यवाहक वरिष्ठ श्रेणी शीघ्रलेखक रामशरण मेहरा(महोबिया) का तबादला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर रीवा कर दिया गया है। इसके अलावा तबादला सूची में तीन अन्य पुलिस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। जिसमें अरूण कुमार वरिष्ठ श्रेणी शीघ्रलेखक का कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक रीवा से कार्यालय पुलिस अधीक्षक सतना, राजेश कुम्भकार शीघ्रलेखक कार्यालय पुलिस अधीक्षक अजाक उज्जैन से कार्यालय पुलिस अधीक्षक उज्जैन व श्रीमती रश्मि रेशु सिंह प्रवर श्रेणी शीघ्रलेखक पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल(वर्तमान में जे.एस.माथुर के पास) पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल(वापस) शामिल है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟भ्रष्टाचार की इबारत🌟 खबर सामने आने के बाद डराने, धमकाने और मैनेजमेंट का दौर शुरू, अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की चौखट पर दस्तक, भ्रष्टाचार की परतें दबाने हो रहे प्रयास, आशाओं की आई शामत