61 बकरियों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पीड़ित पालक ने शासन से लगाई न्याय की गुहार सिलौंडी चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनारी की घटना

61 बकरियों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पीड़ित पालक ने शासन से लगाई न्याय की गुहार सिलौंडी चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनारी की घटना

कटनी। सिलौंडी चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनारी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बकरी पालक की एक साथ 61 बकरियों की मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित किसान दरबारी लाल यादव उर्फ तन्नूलाल यादव (उम्र 42 वर्ष), निवासी ग्राम मझगांव ने बताया कि उन्होंने अपनी बकरियों को रोज की तरह चरने के लिए भेजा था। चरते-चरते एक बाहरी बकरी झुंड से अलग होकर उनके खेत में घुस आई और उनके झुंड में शामिल हो गई। शाम के समय जब बकरियां वापस नहीं लौटीं, तो वे खेत पहुंचे। वहां का नज़ारा देखकर उनके होश उड़ गए। उनकी अधिकांश बकरियां मृत अवस्था में पड़ी थीं। तुरंत पशु चिकित्सक को बुलाया गया, जिन्होंने प्राथमिक जांच में बताया कि बकरियां किसी संक्रामक बीमारी की चपेट में आ गई थीं, जिसके चलते महज दो घंटे के भीतर 61 बकरियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित किसान ने स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दरबारी लाल यादव ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो तथा उन्हें हुए भारी आर्थिक नुकसान की भरपाई कर न्याय दिलाया जाए। इस घटना ने क्षेत्र के पशुपालकों में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गोलमाल है?🌟 एनसीईआरटी की किताबों की जगह निजी पब्लिकेशन की महंगी किताबों को प्राथमिकता, जेपीवी डीएव्ही स्कूल की किताबें सिर्फ चुनिंदा दुकानों पर, तो क्या शिक्षा में कमीशन खोरी का बोलबाला

💥क्रिकेट सट्टे की दुनिया💥 तीन पेटी पहले लगाया, एक पेटी एक, अब पांच पेटी, भईया पाना बताओ, माधव नगर में खुलेआम संचालित होने वाले ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की काली सच्चाई, एक फोन कॉल और लाखों की डील, जयपाल और उसका नेटवर्क?…