वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन ने सौंपा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
कटनी। मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सभी जिला में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर कटनी में भी पेंशनरों की बहु प्रतिशत मांग मध्य प्रदेश राज्य पुनर्गठन विधेयक की धारा 49-6 को विलुप्त करने के लिए सुश्री विंकी सिंह मारे उपजिलाध्क्ष को ज्ञापन सौंपा गया।
उल्लेखनीय है कि धारा 49-6को विलुप्त कराने के लिए 20वर्षों से लगातार पेंशनर संगठन संघर्षरत हैं। किंतु आज तक के बहु प्रतीक्षित यह मांग पूरी न होने से पेंशनरों में घोर आक्रोश व्याप्त है। आज इसी संगठन के बैनर तले क्रांति वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वय पण्डित रामाधार गौतम एवं पंडित रामनरेश त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष सीताराम दुबे, प्रान्तीय सचिव पुरुषोत्तम गौतम, संभागीय सचिव के एल श्रीवास्तव, वाल्मीकि मिश्रां, मथुरा प्रसाद झारिया, सुदामा पटेल, प्रमोद मिश्रा, कुंवरलाल सोनी, आर एस गर्ग, मोहनलाल हलदकार, लखन सिंह तोमर, अजय शर्मा, रामकृपाल कोरी, दीनदयाल झारिया आदि प्रमुख पेंशनर्स उपस्थित थे। पेंशनरों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा यदि यह मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।








