3 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के मामले में था फरार
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना क्षेत्र के लंबे समय से फरार चले आ रहे स्थाई वारंटियों की तलाश कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2017 के हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया की माननीय न्यायालय जिला कटनी द्वारा सत्र प्रकरण क्र. 44/18 अप.क्र. 1525/17 धारा 294, 307, 34 भादवि. एवं प्र.क्र. 1701/17 अप.क्र. 673/17 धारा 25 आर्म्स एक्ट में आरोपी राजकुमार यादव पिता रामदीन उर्फ पप्पू बहादुर यादव उम्र 19 वर्ष नि. बैलट घाट थाना कोतवाली कटनी के फरार होने से वर्ष 2023 में स्थाई वारंट जारी किया गया था। फरार स्थाई वारंटियों की पता तलाश के लिए विशेष टीम का गठन कर जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में आज वारंटी राजकुमार यादव को काफी दिनों के बाद अपने घर के आसपास देखा गया है। थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा बिना समय गवाए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम को रवाना किया गया। टीम के द्वारा बैलट घाट पहुंचकर वारंटी के बारे में पूछताछ की जा रही थी। पुलिस टीम के आने की भनक वारंटी को मिल जाने पर, वह फिर से फरार होने की फिराक में था। टीम के द्वारा बैलट घाट के पास से वारंटी को घेराबंदी करके पकड़ा गया। वारंटी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा वारंटी को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि वारंटी के बारे में लंबे समय से जानकारी एकत्रित की जा रही थी वह गिरफ्तारी से बचने के लिए बाहर काम करने चला जाता था। जिसे आज गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। थाना क्षेत्र के अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जावेगा। कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, सउनि. प्रहलाद पैकरा, प्र.आर. विरेन्द्र तिवारी, आर. अजय प्रताप, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह एवं मंसूर हुसैन की अहम भूमिका रही।








