पंचमी पर भैंसवाही के खेर माता मंदिर में आयोजित हुआ विशाल भंडारा, ग्रामीणों ने ग्रहण किया प्रसाद
कटनी। चैत्र नवरात्र पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम भैंसवाही स्थित खेर माता के मंदिर में ग्रामीणों के द्वारा नवरात्र की पंचमी पर विशेष पूजा पाठ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। खेर माता मंदिर में आयोजित हुए विशेष पूजा पाठ में ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लेते हुए समूचे गांव के खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता एवं स्थानीय निवासी रविंद्र सिंह (छोटू सिंह) ने बताया की भैंसवाही स्थित खेर माता के मंदिर में नवरात्र की पंचमी पर गांव के सभी लोगों के द्वारा विशेष पूजा पाठ के साथ यहां पर भंडारा आयोजित किया जाता है। माता के प्रति ग्रामीणों में अपार आस्था है। खीर माता मंदिर में भंडारे एवं विशेष पूजन की परंपरा काफी सालों पहले प्रारंभ हुई थी जो की लगातार जारी है।