मनु दीक्षित को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने किया सम्मानित, सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए किया गया सम्मान

मनु दीक्षित को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने किया सम्मानित, सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए किया गया सम्मान

Oplus_131072

कटनी। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी मनु दीक्षित को प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया। उनका यह सम्मान उनके द्वारा सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए किया गया।

आपको बता दे की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विगत दिनों एक न्यूज़ चैनल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे जहां पर प्रदेश के कुछ दिग्गज समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान कटनी के आशुतोष मनु दीक्षित को भी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। मनु दीक्षित का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए समाज सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों को और भी प्रबलता से आगे बढ़ाने की बात कहते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post