नागरिकों का तिलक वंदन कर शुरू हुई पांच स्थलों पर लोक अदालत विशेष शिविर, मिल रही छूट

नागरिकों का तिलक वंदन कर शुरू हुई पांच स्थलों पर लोक अदालत विशेष शिविर, मिल रही छूट

कटनी। नागरिकों के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को नगर निगम कटनी द्वारा नेशनल लोक अदालत के तहत विशेष शिविरों की शुरुआत कर दी गई। इस दौरान पहुंचे करदाताओं का अधिकारियों द्वारा तिलक वंदन कर स्वागत किया गया। प्रातः 10 बजे से नगर के पांच प्रमुख स्थलों पर शिविर लगाकर नागरिकों को शासन के निर्देशानुसार संपत्तिकर एवं जलकर के अधिभार में छूट का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

यहां आयोजित हो रहे शिविर

नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर निगम कार्यालय, बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास, दुर्गा चौक खिरहनी, माधवनगर उप कार्यालय तथा सुभाष चौक कटनी में शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों के लंबित प्रकरणों का निराकरण कर रहे हैं तथा कर जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।

लोक अदालत के माध्यम से नागरिकों को अपने बकाया करों का निराकरण कर अधिभार में विशेष छूट प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। शिविरों में करदाताओं को आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है ताकि वे आसानी से इस सुविधा का लाभ उठा सकें। निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा प्रातः से लोक अदालत शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाकर शिविर में मौजूद कर्मचारियों को नागरिकों की बैठक, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का ख्याल रखते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को छूट के लाभ से लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

छूट का लाभ उठाने नागरिकों से अपील

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे लोक अदालत के इन शिविरों में पहुंचकर शासन द्वारा दी जा रही छूट का अधिक से अधिक लाभ लें और अपने लंबित करों का भुगतान कर नगर विकास में सहभागी बनें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟मेरी मर्जी🌟 छात्रावासी बच्चों के खाते में शासन ने भेजी राशी, बिस्तर सामग्री की खरीदारी में गड़बड़झाला, छात्राओं और अभिभावकों से छीने अधिकार, स्वयं खरीदी कर थमा रहे बिस्तर सामग्री, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सरसरवाही चर्चा में