जघन्य हत्याकांड में कुठला पुलिस को मिली सफलता, मजदूरी विवाद के कारण कर दी थी हत्या

Oplus_16908288

जघन्य हत्याकांड में कुठला पुलिस को मिली सफलता, मजदूरी विवाद के कारण कर दी थी हत्या

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए एक जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा थाना प्रभारी कुठला राजेन्द्र मिश्रा को जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा और उनकी टीम ने 03 अप्रैल 2026 को मजदूरी के पैसे माँगने के विवाद को लेकर युवक की निर्मम हत्या कर शव जलाने का प्रयास करने वाले आरोपी को 48 घण्टे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

ज्ञातव्य हो कि 1 अप्रैल 2026 को सूचनाकर्ता कल्लू बाई कोल पिता मुन्ना कोल 58 वर्ष निवासी ग्राम कन्हवारा थाना कुठला ने सूचना दी कि वह पिछले लगभग 20 वर्षों से रमेश लोधी उर्फ भल्लू दलाल निवासी कन्हवारा के खेत में मजदूरी एवं खेती का कार्य करती है। उसका बेटा छब्बू अपनी पत्नी के साथ उक्त खेत में रहकर मजदूरी कर रहा था। 31 मार्च 2026 की सुबह करीब 08-09 बजे मजदूरी को लेकर छब्बू एवं स्मेश लोधी के बीच विवाद हुआ, जिसमें रमेश लोधी ने छब्बू को जान से मारने की धमकी दी। विवाद के बाद छब्बू खेत से गाँव चला गया तथा रात तक घर वापस नहीं लौटा। रात्रि में घर नहीं आने पर अगले दिन सुबह तलाश की गई तो मृतक की पत्नी ने खेत में देखा तो छन्बू खेत के पास मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर कुठला पुलिस मौके पर पहुँची और देखा कि मृतक के सिर पर चोट के निशान थे, आसपास खून फैला हुआ था तथा शरीर आंशिक रूप से जला हुआ था। रिपोर्ट एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर रमेश लोधी उर्फ भल्लू दलाल के द्वारा ही छब्बू की हत्या कर साक्ष्य छुपाने हेतु शव को जलाने का प्रयास करने का संदेह हुआ। घटना के पश्चात आरोपी अपने खेत एवं गांव से फरार हो गया। जिसके पश्चात हत्या कर साक्ष्य छुपाने की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश करते हुए।आरोपी के बारे में सुराग जुटाये गए। रमेश लोधी और उसका बेटा गोविन्द उर्फ गोलू फरार थे, जिनकी सम्भावित स्थलों पर की गई। पूछताछ करने पर लड़के गोलू लोधी ने छन्बू कोल की हत्या करना बताया। जिसके कथन अनुसार आकाश लोधी उर्फ गोलू पिता रमेश कुमार लोधी उर्फ भल्लू दलाल उम्र 25 वर्ष निवासी कन्हवारा से सघन पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार करते हुये बताया की गेहूं बांटने को लेकर उनका विवाद छब्बू कोल से हुआ। जिसके कारण ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी रमेश लोधी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा, उप निरीक्षक सौरभ सोनी, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, प्रथान आरक्षक नरेन्द्र पटेल, रामेश्वर सिंह, अजय यादव, अजीत मिश्रा, महिला प्रधान आरक्षक सविता तिवारी, आरक्षक मनोज सिंह, विजय प्रजापति, अभय यादव एवं अन्य स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post