आम जनमानस की परेशानियों को देखते हुए करणी सेना परिवार ने किया आंदोलन रद्द, अब लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी जाएगी लड़ाई
कटनी। विगत दिवस हरदा में पुलिस के द्वारा करणी सेना के लोगों एवं राजपूत समाज के लोगों के ऊपर बर्बाता पूर्वक लाठी चार्ज किए जाने को लेकर आज करणी सेना परिवार एवं राजपूत समाज के द्वारा कटनी में भी उग्र प्रदर्शन चक्का जाम किया जाना था।
पूरे प्रदेश में होने वाले प्रदर्शन के साथ कटनी में भी होने जा रहे प्रदर्शन को देखते हुए करणी सेना परिवार के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने इस तरह के प्रदर्शन को असंवैधानिक करार देते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया कि आम जनमानस को ऐसे प्रदर्शन से असुविधा होगी जो कि हम नहीं चाहते। इसलिए इस तरह का प्रदर्शन प्रदेश में कहीं पर भी न किया जाए। करणी सेना परिवार अपनी लड़ाई संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाएगी।








