कटनी-बरही मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, ​बहू की हालत गंभीर

कटनी-बरही मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, ​बहू की हालत गंभीर

​कटनी। कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की रात एक सड़क हादसा हो गया। कटनी-बरही मार्ग पर सुड्डी ग्राम मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

​जानकारी के अनुसार, माधवनगर थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी शिव सिंह (55 वर्ष) और उनके पुत्र मनोज सिंह (35 वर्ष), अपनी बहू चंदा बाई के साथ बाइक पर सवार होकर बरही के सुखदास ग्राम से लौट रहे थे। वे वहां चंदा बाई की भाभी के निधन पर आयोजित शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

​रात करीब 9 बजे जैसे ही उनकी बाइक सुड्डी मोड़ के पास पहुंची, कटनी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह उसे रौंदते हुए पास के खेत में जा घुसी। ​हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बड़वारा पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद शिव सिंह और मनोज सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल चंदा बाई को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और फिर वहां से बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

​मृतक शिव सिंह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मनोज सिंह के पीछे उनकी पत्नी और दो बच्चे—बेटी शिखा (14 वर्ष) और बेटा सिब्बू (12 वर्ष) अपने पिता के आने का इंताजर करती रही​बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल ने बताया कि दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त करने की कार्यवाही की जा रही है और फरार चालक की तलाश के लिए टीम लगी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता का संदेश, होलिका दहन के दूसरे दिन चला व्यापक सफाई अभियान, पर्व के दौरान अपने कर्तव्यों के निर्वहन में डटे रहे स्वच्छता मित्र, राख एवं अन्य अवशेषों की कराई गई सफाई