नागरिकों की सुविधा पर फोकस, वैकट वार्ड में सड़क निर्माण प्रस्ताव को मिली सहमति

नागरिकों की सुविधा पर फोकस, वैकट वार्ड में सड़क निर्माण प्रस्ताव को मिली सहमति

कटनी। नगर में नागरिकों की आवागमन सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। वेंकट वार्ड क्रमांक 13 में नरेन्द्र गली से आधारकाप तक सड़क निर्माण के प्रस्ताव पर मेयर इन काउंसिल की बैठक में विचार-विमर्श कर क्षेत्रीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता दी गई। बैठक में क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती बीना बैनर्जी द्वारा बताया कि उक्त क्षेत्र में सड़क के अभाव के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर दैनिक आवागमन, आपातकालीन सेवाओं और स्कूली बच्चों के लिए यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। नागरिकों द्वारा भी लगातार यहां सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की जा रही है।

इस विषय पर विचार करते हुए निर्णय लिया गया कि मूलभूत सुविधाओं के अंतर्गत नरेन्द्र गली से आधारकाप तक सड़क निर्माण कराया जाना आवश्यक है, जिससे बड़ी आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा और क्षेत्र में आवागमन सुगम हो सकेगा। महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा भी इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा गया कि सड़क निर्माण होने से न केवल स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त करते हुए सड़क निर्माण कार्य की अनुशंसा की जाकर अंतिम स्वीकृति हेतु प्रकरण को आगामी निगम सम्मिलन की बैठक में प्रस्तुत किए जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post