नरवाई जलाने पर माधवनगर पुलिस थाना में दर्ज हुई एफआईआर

Oplus_131072

नरवाई जलाने पर माधवनगर पुलिस थाना में दर्ज हुई एफआईआर

Oplus_131072

कटनी। जिले में फसल अवशेष नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा दिये गये निर्देश के बाद बुधवार को पहाड़ी निवासी मनोज सिंह के विरूद्ध माधवनगर पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

हलका पटवारी पंकज विश्वकर्मा ने पुलिस को दिये प्रतिवेदन, पंचनामा के माध्यम से अवगत कराया कि खसरा नंबर 160/3 में मनोज सिंह पिता विजय सिंह निवासी पहाड़ी ने नरवाई जलाकर कलेक्टर श्री यादव द्वारा नरवाई के संबंध में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन किया है।

प्राथमिकी में नरवाई जलाने से पर्यावरणीय दुष्प्रभावों और संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की संभावनाओं का उल्लेख किया गया है।

जिले में नरवाई जलाने वाले किसानों के विरूद्ध दर्ज की गई यह अब तक चौथी प्राथमिकी है। इस प्रकार अब तक नरवाई जलाने वाले 6 किसानों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गोलमाल है?🌟 एनसीईआरटी की किताबों की जगह निजी पब्लिकेशन की महंगी किताबों को प्राथमिकता, जेपीवी डीएव्ही स्कूल की किताबें सिर्फ चुनिंदा दुकानों पर, तो क्या शिक्षा में कमीशन खोरी का बोलबाला

💥क्रिकेट सट्टे की दुनिया💥 तीन पेटी पहले लगाया, एक पेटी एक, अब पांच पेटी, भईया पाना बताओ, माधव नगर में खुलेआम संचालित होने वाले ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की काली सच्चाई, एक फोन कॉल और लाखों की डील, जयपाल और उसका नेटवर्क?…