तिलक कॉलेज परिसर में नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित, एसपी श्री विश्वकर्मा ने छात्रों को नशे से दूर रहने दी नसीहत

तिलक कॉलेज परिसर में नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित, एसपी श्री विश्वकर्मा ने छात्रों को नशे से दूर रहने दी नसीहत

कटनी। थाना एनकेजे क्षेत्रांतर्गत तिलक कॉलेज परिसर में आज 24 जुलाई 2025 को नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं उन्होंने विद्यार्थियों और उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कटनी श्री विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों, शिक्षकगण तथा उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए नशा मुक्त समाज की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके भविष्य और समाज की प्रगति को भी बाधित करता है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने युवाओं से यह संकल्प लेने की अपील की कि वे न केवल नशा मुक्त जीवन जीएंगे, बल्कि एक जागरूक नागरिक की भूमिका निभाते हुए अपने साथियों को भी इस दिशा में प्रेरित करेंगे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया ने नशे से बचने के लिए विभिन्न उपायों को पी.पी.टी. एवं छोटे-छोटे विडियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किये। जन-जागरूकता कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया, तिलक कॉलेज प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बाजपेई,थाना एनकेजे प्रभारी, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. एस.के.खरे, डॉ. हेमलता गर्ग, डॉ. एम.पी.यादव, डॉ. आर.पी.मिश्रा, श्रीमती लक्ष्मी नायक, प्रो. विनय बाजपेई, प्रो. जी.एम.मुस्तफा, डॉ. सरदार दिवाकर, डॉ. आर.पी.सिंह, डॉ. सुनील त्रिपाठी एवं महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सराहनीय रही। जन-जागरूकता के दौरान आमजन को निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइनों की जानकारी दी गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟भ्रष्टाचार की इबारत🌟 खबर सामने आने के बाद डराने, धमकाने और मैनेजमेंट का दौर शुरू, अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की चौखट पर दस्तक, भ्रष्टाचार की परतें दबाने हो रहे प्रयास, आशाओं की आई शामत