पिकअप में ठूंस ठूंस कर भरे गए थे मवेशी, बड़वारा पुलिस ने पिकअप चालक को किया गिरफ्तार, पशुओं को कराया मुक्त

Oplus_16908288

पिकअप में ठूंस ठूंस कर भरे गए थे मवेशी, बड़वारा पुलिस ने पिकअप चालक को किया गिरफ्तार, पशुओं को कराया मुक्त

कटनी। पिकअप वाहन में भैंसों का क्रूरतापूर्वक परिवहन करते हुएबड़वारा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पशुक्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस ने पशुओं के अवैध एवं क्रूरतापूर्ण परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही की है।

पुलिस के मुताबिक 24 फरवरी 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मझगवां टोल नाके के पास एक पिकअप वाहन क्रमांक MP-21-ZG-2672 खड़ा है, जिसमें पशुओं को अवैध रूप से लोड किया गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची। जांच के दौरान उक्त पिकअप वाहन में 9 नग भैंसें अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर एक-दूसरे के ऊपर रस्सियों से बांधकर भरी हुई पाई गईं। पशुओं के लिए चारा-पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। वाहन से कुल 6 नग देशी नस्ल की काले रंग की भैंस, 1 नग देशी नस्ल का काला पड़ा, 2 नग छोटे पड़ेरूआ बरामद किए गए। वाहन एवं पशुओं को विधिवत जप्त किया गया। वाहन चालक नवनीत साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी भट्टा मोहल्ला, थाना रंगनाथनगर, जिला कटनी के खिलाफ आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि के.के. पटेल, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक दीपक एक्का, आरक्षक रविकुमार कोरी एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟भ्रष्टाचार की इबारत🌟 खबर सामने आने के बाद डराने, धमकाने और मैनेजमेंट का दौर शुरू, अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की चौखट पर दस्तक, भ्रष्टाचार की परतें दबाने हो रहे प्रयास, आशाओं की आई शामत