बिलहरी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, डोनेशन दिलाने के नाम पर की थी धोखाधड़ी

Oplus_16908288

बिलहरी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, डोनेशन दिलाने के नाम पर की थी धोखाधड़ी

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय व बिलहरी स्टाफ ने धोखाधड़ी के मामले में कमीशन लेके खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आवेदक राजेंद्र विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय रामपाल विश्वकर्मा उम्र 56 साल निवासी रोशन नगर ने लिखित आवेदन देते हुए बताया कि आर्यवत शिक्षा समिति रोशन नगर कटनी को पैसे की आवश्यकता होती है। जीशान पिता कुश्तर उर्फ रहमान निवासी नजीराबाद जिला सतना द्वारा उक्त संस्था को डोनेशन दिलाने के नाम पर संस्था की एक्सिस बैंक का खाता प्राप्त कर संस्था के खाते में 4.26 करोड़ का लेनदेन कर धोखाधड़ी की गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुठला में  अपराध क्रमांक 99/26 धारा 318(4),319(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी चार्ल्स रॉड्रिक्स पिता सिरिल रॉड्रिक्स उम्र 46 साल निवासी रोशन नगर थाना एनकेजे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पांडे, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, आरक्षक लव उपाध्याय, संदीप भलावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟खबर का असर🌟 राष्ट्र रक्षक न्यूज़ की खबरों से एक्टिव हुई पुलिस, सटोरियों का नेटवर्क ध्वस्त करने की कार्रवाई, आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश, पिंका आडवाणी, राहुल छाबड़ा का नेटवर्क उजागर, सिल्वर एक्सचेंज आईडी का खेल…

युवाओं के हक की लड़ाई के लिए अब सड़क पर उतरेगी युवा कांग्रेस-यश घनघोरिया, पंचायत चलो अभियान के तहत विलायत कला में विशाल जनसभा, कटनी के स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने और पलायन पर भड़के नेता

🌟गोलमाल है?🌟 एनसीईआरटी की किताबों की जगह निजी पब्लिकेशन की महंगी किताबों को प्राथमिकता, जेपीवी डीएव्ही स्कूल की किताबें सिर्फ चुनिंदा दुकानों पर, तो क्या शिक्षा में कमीशन खोरी का बोलबाला