बड़वारा पुलिस ने सूने घर में चोरी करने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों का खुलासा करने चोरी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी. हेडक्वाटर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम लखाखेरा में सूने घर में दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा कर चोरी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक 27 जून 2025 को शिवकुमारी भूमिया पति संतोष कुमार भूमिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 जून 25 को सुबह 10/30 बजे घर मे ताला बन्द करके दोनो लडके सहित खेत चले गये थे। दोपहर 2/30 बजे जब वह और उसका लडका सारांश भूमिया, अभिनय भूमिया घर खाना खाने आये तो देखी कि घर के मेन गेट का ताला टूटा था एवं अन्दर कमरे का भी ताला टूटा था, तथा कमरे के अन्दर रखी छोटी पेटी का ताला टूटा था एवं ट्रम का टक्कन खुला था। महिला की पेटी मे रखे 200 रूपये व जमीन के कागज नही थे तथा ट्रम मे रखे 1 हाफ करधन, 1 चाँदी की पायल, 1 छन्नी, 1 चाँदी की चैन, 2 सोने की लाकेट नही थे। करीबन 40 हजार रूपये के का सामान अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड कर घर मे घुस कर चोरी कल ले गया।
बड़वारा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम सकरीगढ़ से संदेही मुकेश नाई पिता शिवप्रसाद नाई उम्र- 23 वर्ष निवासी – ग्राम गणेशपुर थाना बड़वारा जिला-कटनी को गिरफ्तार किया गया। ग्राम सकरीगढ़ के लोगों ने उसे दौड़ाया था जो भागते हुए गिर गया था। संदेही मुकेश सेन से पूँछतांछ करने पर ग्राम लखाखेरा में चोरी करना बताया। संदेही मुकेश नाई के बताए अनुसार चोरी का मशरूका एक चाँदी का हाफ करधन, एक जोड़ी चाँदी के पायल, एक नग चाँदी के छलबल, एक नग सोने की लॉकेट, एक नग चाँदी के चान बरामद किया गया। आरोपी मुकेश सेन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, सउनि महेश प्रताप सिंह, प्रआर. लालजी यादव, आर. गौरीशंकर राजपूत, आर. शिवप्रसाश तिवारी, आर. बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।








