यात्री से मनमाना किराया वसूलने ऑटो चालक ने साथियों के साथ मिलकर सड़क पर मचाया हंगामा, सभी हुड़दंगियों पर एनकेजे पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, ऑटो जप्त

Oplus_16908288

यात्री से मनमाना किराया वसूलने ऑटो चालक ने साथियों के साथ मिलकर सड़क पर मचाया हंगामा, सभी हुड़दंगियों पर एनकेजे पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, ऑटो जप्त

कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन से जुहला बाईपास यात्री को अपने साथ ले जाने के बाद एक ऑटो चालक ने उससे मनमाना किराया वसूल करने की कोशिश की। जब यात्री ने ऑटो चालक की मनमानी का विरोध करते हुए अधिक किराया नहीं दिया तो उसने हुड़दंग मचाते हुए अपने साथियों के साथ मिल कर सड़क में हंगामा खड़ा कर दिया। इसी बीच एनकेजे पुलिस ने हंगामा मचा रहे ऑटो चालक एवं उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि आज 28 मार्च 2026 को पीड़ित रिषी नामदेव ने सूचना दी कि वह रेलवे स्टेशन कटनी से जुहला बायपास की ओर ऑटो में सवार होकर जा रहा था। जुहला बायपास मार्ग स्थित बस स्टैण्ड के पास ऑटो चालक ने तय किराए से अधिक राशि की मांग की। जब पीड़ित ने अतिरिक्त किराया देने से मना किया, तो ऑटो चालक एवं उसके साथियों प्रकाश साहू, आयुष बर्मन एवं रिषी मल्होत्रा उत्तेजित होकर गाली-गलौज करते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगे और सार्वजनिक स्थान पर अशांति एवं भय का वातावरण निर्मित करने लगे।

मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा समझाइश दी गई, परंतु उक्त व्यक्तियों द्वारा विवाद जारी रखा गया, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई।।सूचना प्राप्त होते ही थाना एनकेजे से सउनि मनोज कोडापे को स्टाफ के साथ घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस द्वारा समझाइश देने के बावजूद आरोपियों के शांत न होने एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति भंगकरने की आशंका को देखते हुए तत्काल कार्यवाही की गई। तीनों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। ऑटो चालक प्रकाश साहू से वाहन के दस्तावेज मांगे गए, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ऑटो जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हेतु धारा 126/135(3) के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आयुष बर्मन पिता स्व. प्रहलाद बर्मन, उम्र 26 वर्ष, निवासी खिरहनी फाटक, वेंकट वार्ड, प्रकाश साहू पिता रामचरण साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी पुरैनी कुठला, रिषी मल्होत्रा पिता अनिल कुमार मल्होत्रा उम्र 30 वर्ष निवासी गायत्री नगर, नीरज टॉकीज के पीछे को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई की गई। कटनी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखें एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post