अजाक्स का सम्मान समारोह एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

अजाक्स का सम्मान समारोह एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

Oplus_131072

कटनी। अजाक्स संघ जिला कटनी द्वारा निर्विरोध निर्वाचन चुनाव गत 26 फ़रवरी 25 को सम्पन्न किया गया। चुनाव में एक एक प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया और कोई नामांकन पत्र नहीं भरा गया, जिससे निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। अजाक्स जिला कटनी मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति- जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के द्वारा निर्वाचित अध्यक्ष जिला तहसील ब्लाक पदाधिकारियों का सम्मान समारोह व प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम गत रविवार 2 मार्च 25 को रेस्ट हाउस सिविल लाइन कटनी में रामकलश साकेत जिलाध्यक्ष आज़ाक्स सतना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। जिसमे जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह धुर्वे, जिला महासचिव पूर्णेश उइके, सुगराम रैदास जिला सयुंक्त सचिव, बैसाखू राम रैदास तहसील अध्यक्ष बहोरीबंद, गुड्डा प्रसाद रैदास जिला अध्यक्ष बड़वारा, सहनाम सिंह आरटे तहसील अध्यक्ष ढीमरखेड़ा, मंगल सिंह मरावी ब्लाक अध्यक्ष बड़वारा, रमेश प्रसाद ब्लाक अध्यक्ष ढीमरखेड़ा को प्रमाण पत्र जारी कर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में समस्त संगठनों के प्रांताध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी, सदस्य राकेश दुबे, नवनीत चतुर्वेदी, सरमन तिवारी, अखिलेश मेहरा इलियास अहमद देवेन्द्र तिवारी, जे पी हल्दकार, अजय सिंह, अनुज दहिया, शैलेन्द्र सिंह बघेल, रमाशंकर तिवारी, मौजीलाल चक्रवर्ती, अजय गौतम, मनोज दहिया, हरीश बेन, बाबूलाल अहिरवार, रामावतार विश्वकर्मा, अजीमुद्दीन शाह, राजेश विश्वकर्मा, सुग्रीम सिंह मरावी, अरविन्द सिंह पेंड्रों, जय चौधरी, सुभाष, उत्तम सिंह मार्को, नीलेश पौराणिक उपस्थित रहे। सभी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शाल, श्रीफल, मोमेंटो, फूल माला से सम्मानित किया। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला कटनी ने भी मुख्य अतिथि  रामकलश साकेत जिलाध्यक्ष आज़ाक्स संघ सतना, अरविन्द सिंह धुर्वे नव निर्वाचित आज़ाक्स संघ अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आज़ाक्स संघ सोहन लाल चौधरी का शाल श्रीफल मोमेंटो देकर सम्मान कर प्रसन्नता व्यक्त की गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन लाल चौधरी अजाक्स ने किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post