????परेशानी????
नगद नहीं ऑनलाइन पेमेंट करोगे तो देंगे पेट्रोल, शत प्रतिशत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप में बंद हुआ नगद विक्रय

कटनी। अगर आप पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने की चाहत रखते हुए उस तरफ जा रहे हैं तो यह खबर आपको जानना बेहद जरूरी है। 15 नवंबर से पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप में नगद पेट्रोल खरीदी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाते हुए सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को ही पेट्रोल देने की सुविधा शुरू कर दी गई है। पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप में ऑनलाइन पेमेंट पर पेट्रोल देने को लेकर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर पुलिस वेलफेयर द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की सुविधा को लागू करते हुए नगद खरीदी पर पूर्णतः अंकुश लगा दिया गया है।
लोग हो रहे परेशान
पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप में अन्य पेट्रोल पंपों के मुकाबले अच्छा पेट्रोल और डीजल मिलने के कारण यहां पर दूर-दूर से पेट्रोल डीजल लेने लोग पहुंचते हैं। यहां पर पेट्रोल डीजल खरीदने वाले बहुत से ऐसे लोग हैं जो की ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का उपयोग ही नहीं करते। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का उपयोग न करने वाले ऐसे सभी ग्राहक अब परेशानी का सामना कर रहे हैं। चाहते हुए भी वे पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप से पेट्रोल नहीं खरीद पा रहे। ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा पेट्रोल पंप में शुरू होने के कारण पेट्रोल की बिक्री में 50% से भी अधिक की गिरावट दर्ज की जा रही है।
गड़बड़ी रोकने का प्रयास
पुलिस वेलफेयर फंड के द्वारा संचालित प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों में हो रही वित्तीय अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने नगद पेट्रोल विक्रय पर पूरी तरह अंकुश लगाने का फरमान जारी किया है। पुलिस मुख्यालय को यह उम्मीद है कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन सुविधा को लागू करने से हो रही वित्तीय अनियमितताएं पूरी तरह बंद हो जाएगी।
बिना वहां छोड़ेगा तो बिस्तर में खराब है
इनका कहना है
इस समस्या को लेकर बातचीत करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के कारण लोगों को असुविधा तो हो रही है। लेकिन पुलिस मुख्यालय द्वारा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए यह फरमान जारी किया गया है। लोगों को इस बात का ध्यान रखते हुए पेट्रोल पंप में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करके ही पेट्रोल अब खरीदना होगा।