देवरी मोड़ के पास शराब की खेप लेकर खड़ा था युवक, बड़वारा पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के व्दारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी. हेडक्वाटर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।

वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र का लगातार भ्रमण कराया जा रहा था। इसी दौरान 26 मार्च 2025 को सउनि. रामनाथ साकेत हमराह स्टाफ के साथ इलाका भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान बड़वारा ग्राम देवरी मोड़ के पास एक व्यक्ति जिसका नाम शिवा आदिवासी पिता ललार आदिवासी उम्र 32 साल निवासी गांधीग्राम जनकपुर थाना कोतवाली जिला पन्ना (म.प्र.) के कब्जे से चार प्लास्टिक के तेल वाले डिब्बे में कुल 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 12 हजार रूपये की जप्त कर उक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आब एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। गिरफ्तारशुदा आरोपी शिवा आदिवासी पिता ललार आदिवासी उम्र 32 साल निवासी गांधीग्राम जनकपुर थाना कोतवाली जिला पन्ना को 26 मार्च 2025 को माननीय न्यायालय कटनी पेश किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. किशोर कुमार द्विवेदी, सतेन्द्र सिंह, सउनि विक्रम सिंह, सउनि रामनाथ साकेत, प्रआर. पवनराज, प्र.आर. के.के. शुक्ला, प्रआर. राजकुमार सिंह, आर. बृजलाल प्रजापति, आर. गौरीशंकर राजपूत, आर. दीपक सिंह की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *