दोस्त के पास जाने निकला युवक गायब, 9 दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस

कटनी। 21 अप्रैल 2026 को दोस्त के पास जाने की बात कहकर घर से निकला 27 वर्षीय युवक प्रकाश राय रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया। 9 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कुछ नहीं लगा। परिवार की आंखें दरवाजे पर टिकी हैं, लेकिन जिम्मेदारों की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।
पत्नी श्वेता मसीह ने कोतवाली थाना पहुंचकर गुम इंसान दर्ज कराया था। इसके बाद से वह पति की तलाश में दर-दर भटक रही हैं। हर दिन उम्मीद टूट रही है, लेकिन पुलिस की सुस्ती खत्म होने का नाम नहीं ले रही।
परिजनों का आरोप है कि यदि मामले में शुरुआत से गंभीरता दिखाई जाती तो शायद अब तक युवक का पता चल चुका होता। मगर 9 दिन बाद भी न कोई ठोस सुराग, न कोई खुलासा और न ही परिवार को संतोषजनक जवाब। इलाके में चर्चा है कि आखिर एक युवक यूं अचानक कैसे गायब हो गया? क्या यह सिर्फ गुमशुदगी है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है?, अब सवाल यह है की क्या पुलिस युवक को खोज पाएगी या यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा? परिवार ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर प्रकाश राय को खोजने और दोषियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *