युवा भाजपा नेता ने की भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेंट, क्षेत्रीय विकास, जनसुविधा और विभागीय कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा

युवा भाजपा नेता ने की भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेंट, क्षेत्रीय विकास, जनसुविधा और विभागीय कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा

कटनी। भोपाल प्रवास के दौरान बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शुभ प्रकाश मिश्रा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव से सौजन्य भेंट करते हुए उनका स्नेहाशीष प्राप्त किया, और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की गई।
इसके बाद कटनी जिले के पालक मंत्री तथा स्कूल शिक्षा एवं परिवहन विभाग के मंत्री उदय प्रताप सिंह से भी युवा नेता श्री मिश्रा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, परिवहन सेवाओं के विस्तार तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर एक मांग पत्र उन्हें सौपा।
साथ ही प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से भी उन्होंने सौजन्य भेंट की। इस दौरान जल संसाधन विभाग के अंतर्गत संचालित सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति, जल संरक्षण कार्यों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने विभागों की प्राथमिकताओं, चल रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी साझा की तथा जनहित के कार्यों को और अधिक गति देने पर बल दिया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post