यूपी, बिहार, हरियाणा से आए पहलवानों ने बरही में दिखाया जौहर, दंगल देखने उमड़ी हजारों की भीड़, महिला पहलवानों की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र

कटनी। जिले के बरही तहसील में गत दिवस विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी अशोक वर्मा मौजूद रहे। दंगल में महिला एवं पुरुष पहलवानों ने जौहर दिखाए। दंगल को देखने पर बरही के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। यहां पर महिला पहलवानों की कुश्ती सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बनी रही।
कांग्रेस नेत्री सोभा उपाध्याय जबलपुर से बरही पहुंची जहां उन्होंने एक विशाल दंगल का उद्घाटन किया। यह आयोजन कांग्रेस ब्लॉक महामंत्री मोहित शर्मा द्वारा कराया गया था और इसमें महिला और पुरुष पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली, हरियाणा और यूपी की महिला पहलवानों ने इस दंगल में भाग लिया और अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। टीवी पर दिखने वाले राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने इस दंगल में भाग लिया और अपने राज्य का नाम रोशन किया। दंगल का आयोजन भगवान विजयनाथ धाम शंकर मंदिर बरही की पावनभूमि मेला ग्राउंड में किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में दर्शकों ने भाग लिया और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। वही समाज सेवी अशोक वर्मा ने इस दंगल के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह आयोजन बरही नगर के इतिहास में एक यादगार बन गया। विशाल दंगल का आयोजन दूर दूर तक चर्चा का विषय बना रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *