?सुपर लेडी? हर मुकाम पर खुद को साबित कर रही महिलाएं, महिला दिवस पर शहर की कुछ खास विभूतियों से चर्चा, पढ़े क्यों खास है आज का दिन

?सुपर लेडी?

हर मुकाम पर खुद को साबित कर रही महिलाएं, महिला दिवस पर शहर की कुछ खास विभूतियों से चर्चा, पढ़े क्यों खास है आज का दिन

Oplus_131072

कटनी(सुजीत सिंह)। हर साल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो महिलाओं को किसी एक दिन में बांधना असंभव है, हर दिन, हर पल, हर घड़ी, घर हो या दफ्तर, या फिर बाजार महिलाओं के बगैर सब कुछ अधूरा है। हमारे भारत देश की आधी आबादी कहीं जाने वाली महिलाओं को हिंदू धर्म में भी विशेष दर्जा दिया गया है। शास्त्रों में उल्लेख है की नारी नारायणी का रूप है। यहां तक लिखा गया है कि जिस स्थान में नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं। और जहां पर नारी का अपमान, तिरस्कार होता है वहां दरिद्रता का वास होता है। इसी बात से हमारे समाज में नारी के महत्व को समझा जा सकता है। आज 8 अप्रैल महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20 वीं शताब्दी से होती है, जहां साल 1908 में, न्यूयॉर्क में 15,000 महिलाओं ने अपने काम में सुधार, कम काम के घंटे और मतदान अधिकारों की मांग को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन किया। इसके बाद, साल 1911 में पहली बार डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में महिला दिवस मनाया गया। इसके बाद साल 1975 में, यूएन ने आधिकारिक रूप से इसे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की, जिसके बाद से हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। कटनी जिले में भी कई ऐसी शख्सियत मौजूद हैं जो आज महिलाओं के लिए एक आइकन की तरह देखी जा सकती हैं।

प्रीति संजीव सूरी

सर्वप्रथम हमारे शहर की प्रथम नागरिक महापौर एक महिला है। शहर के लोगों ने जिस विश्वास से प्रीति संजीव सूरी को कटनी के मेयर की गद्दी सौंपी वे उसे निभाने में एड़ी चोटी का जोर लगाती नजर आती है। शहर के विकास के लिए प्रयत्नशील महापौर प्रीति संजीव सूरी का मानना है कि महिलाएं आज किसी से कम नहीं। हर प्लेटफार्म पर महिलाएं बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने लिए एक मुकाम बनाने में कामयाब हुई है। इसी बात से महिलाओं की योग्यता और उनकी जरूरत को महसूस किया जा सकता है।

अपर कलेक्टर श्रीमती साधना कमलकांत परस्ते

जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर श्रीमती साधना कमलकांत परस्ते अपने सरल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। प्रशासनिक कार्यों में उनकी कार्य कुशलता किसी से छिपी नहीं। श्रीमती परस्ते अपने पारिवारिक जीवन के साथ जिस खूबी से अपने कार्यालय में दायित्व संभालती हैं उसके लिए राष्ट्रीय रक्षक न्यूज़ चैनल की तरफ से एक सेल्यूट तो बनता है।

डिप्टी कलेक्टर श्रीमती संस्कृति शर्मा

चेहरे पर हमेशा मुस्कान और कार्य के प्रति पूरी निष्ठा के साथ हमेशा तट पर रहने वाली कटनी जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्रीमती संस्कृति शर्मा ने आज जो मुकाम हासिल किया है वह लाखों युवाओं का सपना होता है। कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने डिप्टी कलेक्टर बनकर न केवल अपने परिवार वालों, बल्कि पूरे समाज का मान बढ़ाया और अब इस निष्ठा के साथ वे अपने परिवार की देखरेख करते हुए कार्यस्थल पर भी बखूबी अपनी भूमिका निभाती हैं। श्रीमती शर्मा का मानना है कि महिलाएं आज किसी से पीछे नहीं है वह अगर ठान लें तो सब कुछ हासिल कर सकती हैं।

सीएसपी ख्याति मिश्रा

शहर के थानों का सुपरविजन करने वाली नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा ने अपनी मेहनत के बलबूते यह मुकाम हासिल करके एक मिसाल पेश की है। उनकी तरह बनने की इच्छा लाखों युवतियों में है।

Oplus_131072

 

आरआई संध्या राजपूत

15 अगस्त हो या फिर 26 जनवरी जिले के मुख्य परेड समारोह में इन्हें सबसे आगे खड़े देखा जा सकता है। कटनी जिले के पुलिस विभाग की कमान इन्हीं के हाथों में है। सरल स्वभाव और अपनी चिर परिचित मुस्कान के साथ आरआई संध्या राजपूत हमेशा तैनात नजर आती हैं।

Oplus_131072

मास्टर माण्डवी पाण्डेय

जंडा ताइक्वान्डो क्लब की शिष्या मास्टर माण्डवी पाण्डेय ने देश विदेश में कटनी जिले का नाम रोशन किया है। हाल ही में मास्टर मांडवी पाण्डेय ब्लेक वेल्ट चतुर्थ डॉन ने राची झारखण्ड में आयोजित 13 देशो की अर्न्तराष्टीय मास्टर लाइन्सेस कोर्स में उत्तीर्ण होकर समस्त मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया। पूरे मध्य प्रदेश की पहली महिला बनी जिसने कुकीवान साउथ कोरिया में मान्यता प्राप्त की। इन सभी महिलाओं की उपलब्धियां यह बयान करती हैं कि अगर ठान लें तो कुछ भी संभव है। महिला दिवस पर इन सभी सुपर लेडिस को राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल की तरफ से नमन है।

Recent Post

कृषि में वैज्ञानिक तरीके अपनाकर बढ़ायें लाभ, कलेक्टर श्री यादव ने किसानों से नरवाई न जलाने की अपील, पिपरौंध के कृषि विज्ञान केन्द्र मे आयोजित जिला स्तरीय कृषि मेला में किसानों को किया संबोधित