जुहली मोड़ पर महिला से 2 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त, गस्त के दौरान पकड़ी गई महिला

कटनी। जिले के एन.के.जे. थाना क्षेत्र अंतर्गत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रही पुलिस की कार्रवाई के बीच एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। थाना एन.के.जे. पुलिस ने जुहली मोड़ पर एक महिला को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा, जिसके पास से अवैध गांजा बरामद किया गया है।
एन.के.जे. थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी, तभी जुहली मोड़ पर एक महिला संदिग्ध गतिविधियों के साथ खड़ी दिखाई दी। पुलिस दल को देखते ही महिला के व्यवहार में घबराहट देखी गई, जिससे उस पर संदेह हुआ। तत्पश्चात महिला की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास मौजूद एक पोटली से कुल 2 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित बाज़ार कीमत लगभग 40,000 आंकी गई है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले में एन.के.जे. पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि महिला यह मादक पदार्थ कहां से लाई थी और इसका वितरण किसे किया जाना था। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *