उप मुख्यमंत्री द्वारा सेना का अपमान किए जाने से युवक कांग्रेस और एनएसयूआई आंदोलित, खिरहनी में उपमुख्यमंत्री का फूंका पुतला, किया जोरदार प्रदर्शन

Oplus_131072

कटनी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के द्वारा विगत दिवस सेना का अपमान करते हुए जिस तरह से एक मंच से बयान दिया गया उसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई आंदोलित हो उठी। शुक्रवार शाम एनएसयूआई एवं युवक कांग्रेस के द्वारा दुर्गा चौक खिरह नी में उपमुख्यमंत्री का न केवल पुतला फूंका गया बल्कि नारेबाजी करते हुए पोस्ट भी जलाए गए।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एने कहा कि सेना का अपमान करने वाले किसी भी मंत्री को उसके पद पर रहने  का अधिकार नहीं है। मध्य प्रदेश के  उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा द्वारा भारतीय सेना का अपमान  किया गया। जिसके विरोध में  युवा कॉंग्रेस एवं  एनएसयूआई संयुक्त रूप से जगदीश देवडा के इस्तीफे की मांग करती है। इस दौरान कमल पांडेय(ब्लॉक अध्यक्ष) सूर्यकांत कुशवहा, राहुल पटरिया, शुभम मिश्रा, शशांक गोलू गुप्ता, अभिषेक प्यासी नानू, अजय खटीक, प्रशांत सिन्हा, सचिन गर्ग, हरीश यादव, प्रिंश वंशकार, सौरभ पांडेय, राजीव पटेल, प्रज्वल साहु, विकास दुबे, कृष्णा दुबे, राहुल कुरील, अभिषेक गुप्ता, आदि उपस्थित थे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *