समग्र आई.डी. का आधार के साथ शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण करने निगमायुक्त ने किया विशेष दल गठित, निगम कार्यालय, उप कार्यालय सहित विभिन्न वार्डों में 31 मई तक आयोजित होंगे शिविर

Oplus_131072

कटनी। शासन निर्देशानुसार समग्र पोर्टल में नागरिकों के समग्र आई.डी. का आधार के साथ शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण करने हेतु निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने विशेष दल गठित कर निगम एवं जोन कार्यालय सहित विभिन्न वार्डों में शिविर का आयोजन करने तथा नगर निगम से संबंधित संपूर्ण आवश्यक कार्यवाहियों को संपादित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

निगमायुक्त श्री दुबे द्वारा जारी आदेशानुसार सागर नायक सहायक राजस्व अधिकारी को शिविर आयोजन की संपूर्ण कार्यवाहियों के लिए नोडल अधिकारी एवं रविशंकर पाण्डेय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन वार्डों में आयोजित होंगे शिविर

निगमायुक्त नीलेश दुबे द्वारा जारी आदेशानुसार 17, 19, 20 एवं 21 मई को बाल गंगाधर तिलक वार्ड, बिरसा मुंडा वार्ड एवं लाल बहादुर शास्त्री वार्ड सहित नगर निगम कार्यालय सहित जोन कार्यालय बस स्टैंड, खिरहनी,एवं माधवनगर कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। वार्डवार हेतु प्रभारी राजस्व उप निरीक्षक राजकुमार प्यासी को दल प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि नगर निगम कार्यालय हेतु नागेंद्र पटेल कार्यालय अधीक्षक, बस स्टैंड उपकार्यालय हेतु उपयंत्री अश्वनी पांडे, खिरहनी उपकार्यालय हेतु शैलेन्द्र प्यासी एवं माधवनगर उपकार्यालय हेतु जे पी बघेल को दल प्रभारी नियुक्त किया जाकर दल में 35 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

निगमायुक्त श्री दुबे ने प्रभारी अधिकारी को शिविर के एक दिन पूर्व संबंधित वार्ड पार्षद से संपर्क व समन्वय बनाकर शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के नागरिकों से घर घर संपर्क कर समग्र आई. डी.का आधार के साथ शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है।  शिविर के सफल आयोजन हेतु कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, स्कैनर, बायोमैट्रिक मशीन, इंटरनेट, बैनर,पेयजल हेतु केन आदि की व्यवस्था सहित विद्युत व्यवस्था करने के निर्देश  निगमायुक्त श्री दुबे ने निगम के विभागीय अधिकारियों को दिए है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *