धारा में आयोजित एमपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं का हुआ सम्मान, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद बढ़ाया उत्साह

कटनी। धारा में आयोजित एमपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल और प्रमाण पत्र हासिल करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह प्रताप कराटे एकेडमी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्याम निषाद ने खिलाड़ियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री अमित सिंघई, प्रताप कराटे एकेडमी के कोच एवं डायरेक्टर प्रताप निषाद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अजय केवट, हार्दिक बर्मन, वंश निषाद, जूनियर कोच आकाश कोरी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों ने इस दौरान कराटे के साहसिक प्रदर्शन भी प्रस्तुत किए, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की।
इस मौके पर प्रदेश स्तर पर जीत दर्ज कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए श्याम निषाद ने अपनी ओर से उपहार भेंट किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कटनी, मध्यप्रदेश और प्रताप कराटे एकेडमी का नाम पूरे देश में रोशन करें। कार्यक्रम का माहौल खिलाड़ियों के सम्मान और उनके उत्साहवर्धन से उत्साहित रहा तथा सभी ने राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *