जब गुम हुई दोनों महिलाएं पहुंची घर तो खिल गए परिजनों के चेहरे, बिलहरी पुलिस ने गुम महिलाओ को दस्तयाब कर परिवार से मिलवाया

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को गुमशुदा व्यक्तियों को शीघ्र दस्तयाब करने हेतु निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया, थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय व उनके स्टाफ के द्वारा गुमशुदा लोगों की तलाश करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज 31 अगस्त को चौकी क्षेत्र से गुम दो महिलाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। महिलाओं के सुरक्षित वापस घर लौटने पर परिजनों ने पुलिस कार्यवाही के प्रति प्रसन्नता जाहिर की। अपने बिछड़े हुए लोगों को वापस सुरक्षित प्रकार परिवार वालों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *