एनकेजे थाने के कैंपस में जब अचानक पहुंची एस की गाड़ी, स्टाफ में खलबली, सख्त लहजे में एसपी ने दिए निर्देश, व्यवस्था करो दुरुस्त और जन सामान्य की समस्याओं का करो निराकरण

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी ने आज एनकेजे थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने थाने की साफ-सफाई, रिकॉर्ड व व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा सोमवार सुबह अचानक एनकेजे थाने पहुंच गए। अचानक थाना परिसर में एसपी की गाड़ी को देखते ही थाने का स्टाफ अलर्ट हो गया। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे थाना परिसर का बारीकी से अवलोकन कर साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक प्रबंधों की विस्तृत जांच की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का संवेदनशीलता व पारदर्शिता के साथ त्वरित निराकरण किया जाए। थाने में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं कार्यप्रणाली सुचारू रखी जाए। हवालात की साफ-सफाई, सुरक्षा और बंदियों के उचित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदार कार्यशैली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने, जनता से विनम्र व्यवहार रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *